Thursday, February 24, 2022

Tara Tarini Maha Shaktipeeth.

Tara Tarini Maha Shaktipeeth

गंजम जिले में पुरुषोत्तमपुर के पास रुशिकुल्या नदी के तट पर कुमारी पहाड़ियों पर तारा-तारिणी ओडिशा के सबसे प्राचीन शक्तिपीठों में से एक है।


देवी तारा-तारिणी को दक्षिण ओडिशा के लगभग हर घर में पीठासीन देवता (इस्ता-देवी) माना जाता है। यह महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध शक्तिपीठ रुशिकुल्या नदी के दक्षिणी तट पर ब्रह्मपुर के उत्तर की ओर 30 किलोमीटर की दूरी पर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है।

Anjeyanadri Hill - The birth place of Hanuman Ji - HAMPI

The mesmerising Anjeyanadri Hill - The birth place of Hanuman Ji.

हनुमान जी - सबसे बड़े ऋषि, योगी और भक्त को अंजनेया के नाम से भी जाना जाता है। इसलिए, पहाड़ी को अंजयनाद्री का नाम दिया गया है। यह स्थान हम्पी में स्थित हैं


इसे रामायण में वर्णित वानर साम्राज्य किष्किंधा का स्थल माना जाता है। पहाड़ी के शीर्ष पर सफेद धुला हुआ हनुमान मंदिर है।

Sunday, July 12, 2020

भारत में नहीं इस देश में मौजूद है भगवान विष्णु की सबसे बड़ी मूर्ति

भारत में नहीं इस देश में मौजूद है भगवान विष्णु की सबसे बड़ी मूर्ति

इंडोनेशिया पर है रामायण की गहरी छाप

NBT
मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्थित हजारों द्वीपों पर फैले इंडोनेशिया में मुसलमानों की जनसंख्या सबसे ज्यादा है। साल 2010 में हुए एक सर्वे के अनुसार, इंडोनेशिया की अनुमानित जनसंख्या 25.5 करोड़ से अधिक है और यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। 90 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया पर रामायण की गहरी छाप है। इंडोनेशिया में लोग बेहतर इंसान बनने के लिए रामायण पढ़ते हैं। साथ ही रामायण यहां की स्कूली शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है।

किष्किंधा कांड में है दो द्वीपों का उल्लेख
NBT
रामायण का इंडोनेशियाई संस्करण मेदांग राजवंश का शासन के दौरान मध्य जावा में 7वीं सदी में लिखा गया था। वाल्मीकि रामायण के किष्किंधा कांड में भी इंडोनेशिया के दो द्वीपों का उल्लेख मिलता है। जब सुग्रीव ने माता सीता की खोज के लिए अपने दूतों को भारत के पूर्व में स्थित यवद्वीप और सुवर्ण द्वीप पर जाने का आदेश दिया था। कई इतिहासकारों का मानना है कि आज के जावा और सुमात्रा द्वीपों का नाम उस समय यवद्वीप और सुवर्ण द्वीप रहा होगा।

बाली द्वीप पर मौजूद है प्रतिमा
NBT
अब बात भगवान विष्णु की सबसे ऊंची प्रतिमा की, तो यह मूर्ति इंडोनेशिया के सबसे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक बाली द्वीप पर मौजूद है। बाली द्वीप के गरुड़ विष्णु केचना कल्चरल पार्क में मौजूद यह मूर्ति करीब 122 फुट ऊंची और 64 फुट चौड़ी है। तांबे और पीतल से निर्मित इस मूर्ति को बनाने में लगभग 28 साल का समय लगा है और साल 2018 में बनकर तैयार हुई है। इंडोनेशिया के फेमस मूर्तिकार न्यूमन नुआर्ता ने इस मूर्ति को बनाया है।

फेमस मूर्तिकार न्यूमन नुआर्ता ने किया है निर्माण

NBT
न्यूमन नुआर्ता को भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने साल 2018 में पद्म श्री से नवाज़ा था। न्यूमन नुआर्ता ने साल 1979 इस प्रकार की एक मूर्ति बनाने का सपना देखा था। साल 1989 में इंडोनेशिया के 'फादर ऑफ टूरिज्म' कहे जाने वाले दिवंगत जोप आवे ने इसके निर्माण का बीड़ा उठाया। इसके बाद साल 1990 में Garuda Wisnu Kencana Cultural Park (GWK) का विकास शुरू हुआ, जिसमें केंद्र और क्षेत्रीय सरकारें शामिल थीं। साल 1993 इंडोनेशिया के तत्कालीन राष्ट्रपति सुहार्तो ने इस परियोजना को मंजूरी दी।

बनने में लगा 28 साल का समय

साल 1997 में जीडब्ल्यूके मेगा-प्रोजेक्ट के विकास की आधिकारिक रूप से शुरूआत हुई। हालांकि फिर यह परियोजना वित्तीय संकट के कारण ठंडे बस्ते में पड़ी रही। साल 2000 में न्यूमन नुआर्ता ने GWK एक्सपो की मेजबानी की जहां प्रतिमा के भागों, विष्णु और गरुड़ को प्रदर्शन के लिए रखा गया। इसके नौ साल बाद 2009 बाली के गवर्नर मेड मांगू पास्तिका ने परियोजना के विकास को मंजूरी दी। साल 2012 में इंडोनेशिया के सबसे बड़े प्रॉपर्टी डिवेल्पर्स में से एक पीटी आलम सुतेरा टीबीके ने इस परियोजना का अधिग्रहण किया था।

साल 2018 में पूरा हुआ निर्माण

अपने वाहन गरुड़ पर विराजमान भगवान विष्णु की इस भव्य प्रतिमा का निर्माण साल 2018 में पूरा किया गया और आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया गया। इस मूर्ति का कुल वजन 3,000 से अधिक टन है और यह किसी 23-मंजिला इमारत के बराबर है। इसे ऐसे डिज़ाइन किया गया है, यह अगले 100 सालों तक सुरक्षित रहेगा। इसका निर्माण तांबा, पीतल और स्टेनलेस स्टील का उपयोग किया गया है, जिन्हें अग़ल-अलग देशों से आयात किया गया है।

बेहद मजबूत है मूर्ति

तांबा जापान, चीन, लैटिन अमेरिका से और पीतल जर्मनी से मंगाया गया है। वहीं मूर्ति के भीतरी ढांचे को भारत से मंगाए गए नॉन-कोरोसिव स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है। मूर्ति की मजबूती का अंदाज़ा इसी बता से लगाया जा सकता है कि यह रिक्टर स्केल पर 8 की तीव्रता के भूकंप के झटकों और 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहे हवा का दवा को भी बेहद आसानी से झेल सकता है।

कभी परियोजना के खिलाफ थे स्थानीय लोग

बाली में इस पार्क के पास रहने वाले स्थानीय लोगों ने परियोजना के खिलाफ आवाज भी उठाई थी। हालांकि तब उन्हें इसकी अहमियत और भविष्य में होने वाले फ़ायदों के बारे में बता कर समझाया गया, तब जाकर यह प्रॉजेक्ट पूरा हो पाया। आज यह पार्क इंडोनेशिया के सबसे बड़े टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है और इसे देखने के लिए दुनिया भर से लाखों लोग आते हैं। यह पार्क कई अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेज़बानी भी कर चुका है।

इंडोनेशिया में मौजूद हैं ऐसे कई प्रतीक

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय विमान सेवा का नाम विष्णु के वाहन माने जाने वाले गरुड़ के नाम पर ही है। इंडोनेशिया के नेशनल एंब्लेम को गरुड़ पंकशील कहा जाता है। वहीं इंडोनेशिया के मिलिट्री इंटेलिजेंस के मैस्कॉट हनुमान जी हैं। गणेश, कृष्ण और हनुमान के साथ महाभारत-रामायण के दृश्यों को दर्शाते हुए कई डाक टिकट यहां जारी किए जा चुके हैं। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भगवान कृष्ण और अर्जुन की मूर्तियां लगी हुई हैं।

साभार: नवभारत टाइम्स 

Thursday, June 4, 2020

देश की सबसे कठिन तीर्थ यात्राएं

देश की सबसे कठिन तीर्थ यात्राएं / मानसरोवर में 90 और अमरनाथ में 45 किमी की चढ़ाई, 12 साल में एक बार होने वाली नंदा देवी यात्रा में 280 किमी का सफर 3 हफ्ते में 


नेशनल लॉकडाउन के कारण अमरनाथ यात्रा से लेकर कैलाश मानसरोवर तक की यात्राओं पर संशय के बादल हैं। केदारनाथ के कपाट खुल चुके हैं लेकिन अभी वहां जाने पर रोक है। अमरनाथ, केदारनाथ और मानसरोवर तीनों ही दुर्गम यात्राएं मानी जाती हैं। यहां पहुंचना आसान नहीं है। पर्वतों के खतरों से भरे रास्तों से गुजरना होता है। लेकिन, ये तीन ही अकेले ऐसे तीर्थ नहीं हैं। दर्जन भर से ज्यादा ऐसे कठिन रास्तों वाले तीर्थ हैं, जहां पहुंचना हर किसी के बूते का नहीं है। कुछ स्थान तो ऐसे हैं, जहां पहुंचने में एक दिन से लेकर एक हफ्ते तक का समय लग सकता है। 

ऊंचे पर्वत क्षेत्रों के मंदिर आम भक्तों के लिए कब खोले जाएंगे, ये स्पष्ट नहीं है। हाल ही में केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनौत्री धाम के कपाट खुल गए हैं, बद्रीनाथ के कपाट भी खुलने वाले हैं, लेकिन यहां आम भक्त अभी दर्शन नहीं कर पाएंगे। भारत के 14 ऐसे दुर्गम तीर्थों जहां हर साल लाखों भक्त पहुंचते हैं, लेकिन इस साल ये यात्राएं अभी तक बंद हैं... 

अमरनाथ यात्रा 

सबसे कठिन तीर्थ यात्राओं में से एक है अमरनाथ की यात्रा। से कश्मीर के बलटाल और पहलगाम से अमरनाथ यात्रा शुरू होती है। ये तीर्थ अनंतनाग जिले में स्थित है। अमरनाथ की गुफा में बर्फ से प्राकृतिक शिवलिंग बनता है। यहां पहुंचने का रास्ता चुनौतियों से भरा है। प्रतिकूल मौसम, लैंडस्लाइड, ऑक्सीजन की कमी जैसी समस्याओं के बावजूद लाखों भक्त यहां पहुंचते हैं। शिवजी के इस तीर्थ का इतिहास हजारों साल पुराना है। यहां स्थित शिवलिंग पर लगातार बर्फ की बूंदें टपकती रहती हैं, जिससे 10-12 फीट ऊंचा शिवलिंग निर्मित होता है। गुफा में शिवलिंग के साथ ही श्रीगणेश, पार्वती और भैरव के हिमखंड भी निर्मित होते हैं। 

हेमकुंड साहिब 

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब सिखों का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां बर्फ की बनी झील है जो सात विशाल पर्वतों से घिरी हुई है, जिन्हें हेमकुंड पर्वत भी कहते हैं। मान्यता है कि हेमकुंड साहिब में सिखों के दसवें गुरु गुरुगोबिंद सिंह ने करीब 20 सालों तक तपस्या की थी। जहां गुरुजी ने तप किया था, वहीं गुरुद्वारा बना हुआ है। यहां स्थित सरोवर को हेम सरोवर कहते हैं। जून से अक्टूबर तक हेमकुंड साहिब का मौसम ट्रैकिंग के लिए अनुकूल रहता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री तक हो जाता है। यहां पहुंचने के लिए ग्लेशियर और बर्फ से ढंके रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। 

कैलाश मानसरोवर 

शिवजी का वास कैलाश पर्वत माना गया है और ये पर्वत चीन के कब्जे वाले तिब्बत में स्थित है। ये यात्रा सबसे कठिन तीर्थ यात्राओं में से एक है। यहां एक सरोवर है, जिसे मानसरोवर कहते हैं। मान्यता है कि यहीं माता पार्वती स्नान करती हैं। प्रचलित कथाओं के अनुसार ये सरोवर ब्रह्माजी के मन से उत्पन्न हुआ था। इसके पास ही कैलाश पर्वत स्थित है। इस जगह को हिंदू धर्म के साथ-साथ बौद्ध धर्म में भी बहुत पवित्र माना जाता है। मानसरोवर का नीला पानी पर्यटकों के लिए आकर्षण और आस्था का केंद्र है। यह यात्रा पारंपरिक रूप से लिपुलेख उत्तराखंड रूट और सिक्किम नाथुला के नए रूट से होती है। 

वैष्णोदेवी 

जम्मू के रियासी जिले में वैष्णोदेवी का मंदिर स्थित है। ये मंदिर त्रिकुटा पर्वत पर स्थित है। यहां भैरव घाटी में भैरव मंदिर स्थित है। मान्यता के अनुसार यहां स्थित पुरानी गुफा में भैरव का शरीर मौजूद है। माता ने यहीं पर भैरव को अपने त्रिशूल से मारा था और उसका सिर उड़कर भैरव घाटी में चला गया और शरीर इस गुफा में रह गया था। प्राचीन गुफा में गंगा जल प्रवाहित होता रहता है। वैष्णो देवी मंदिर तक पहुंचने के लिए कई पड़ाव पार करने होते हैं। इन पड़ावों में से एक है आदि कुंवारी या आद्यकुंवारी। 

केदारनाथ 

बुधवार, 29 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग केदारनाथ है। ये मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। मान्यता है कि प्राचीन समय में बदरीवन में विष्णुजी के अवतार नर-नारायण इस क्षेत्र में पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा करते थे। नर-नारायण की भक्ति से प्रसन्न होकर शिवजी प्रकट हुए थे। केदारनाथ मंदिर का निर्माण पाण्डव वंश के राजा जनमेजय द्वारा करवाया गया था और आदि गुरु शंकराचार्य ने इस मंदिर का जिर्णोद्धार करवाया था। गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए 16 किमी की ट्रेकिंग शुरू होती है। मंदाकिनी नदी के किनारे बेहद खूबसूरत दृश्य दिखाई देते हैं। एक यात्रा गुप्तकाशी से भी होती है। नए रूट में सीतापुर या सोनप्रयाग से यात्रा शुरू होती है। गुप्तकाशी रूट पर ट्रैकिंग ज्यादा करना होती है। 

श्रीखंड महादेव 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में श्रीखंड महादेव शिवलिंग स्थित है। यहां शिवलिंग की ऊंचाई करीब 75 फीट है। इस यात्रा के लिए जाओं क्षेत्र में पहुंचना होता है। यहां से करीब 32 किमी की ट्रेकिंग है। मार्ग में जाओं में माता पार्वती का मंदिर, परशुराम मंदिर, दक्षिणेश्वर महादेव, हनुमान मंदिर स्थित हैं। मान्यता है शिवजी से भस्मासुर को वरदान दिया था कि वह जिसके सिर पर हाथ रखेगा वह भस्म हो जाएगा। तब भगवान विष्णु ने भस्मासुर को इसी स्थान पर नृत्य करने के लिए राजी किया था। नृत्य करते-करते भस्मासुर ने खुद का हाथ अपने सिर पर ही रख लिया था, जिससे वह भस्म हो गया। 

नंदादेवी यात्रा 

उत्तराखंड के चमोली क्षेत्र में हर 12 साल में एक बार नंदादेवी की यात्रा होती है। नंदा देवी पर्वत तक जानेवाली यह यात्रा छोटे गांव और मंदिरों से होकर गुजरती है। इसकी शुरूआत कर्णप्रयाग के नौटी गांव से होती है। 2014 में ये यात्रा आयोजित हुई थी। मान्यता है कि हर 12 साल में नंदा मां यानी देवी पार्वती अपने मायके पहुंचती हैं और कुछ दिन वहां रूकने के बाद भक्तों के द्वारा नंदा को घुंघटी पर्वत तक छोड़ा जाता है। घुंघटी पर्वत को शिव का निवास स्थान और नंदा का सुसराल माना जाता है।
 
मणिमहेश 

हिमाचल के चंबा जिले में स्थित है मणिमहेश। यहां शिवजी मणि के रूप में दर्शन देते है। मंदिर भरमौर क्षेत्र में है। भरमौर मरु वंश के राजा मरुवर्मा की राजधानी थी। मणिमहेश जाने के लिए भी बुद्धिल घाटी से होकर जाना पड़ता है। यहां स्थित झील के दर्शन के लिए भक्त पहुंचते हैं।
 
शिखरजी 

झारखंड के गिरीडीह जिले में जैन धर्म का प्रमुख तीर्थ शिखरजी स्थित है। ये मंदिर झारखंड की सबसे ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है। इस क्षेत्र में जैन धर्म के 24 में से 20 तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया था। 

यमनोत्री 
यमुनादेवी का ये मंदिर उत्तराखंड के चारधामों में से एक है। यमुनोत्री मंदिर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित है। ये यमुना नदी का उद्गम स्थल है और ऊंची पर्वतों पर स्थित है। हनुमान चट्टी से 6 किमी की ट्रेकिंग करनी होती है और जानकी चट्टी करीब 4 किमी ट्रेकिंग करनी होती है। 

फुगताल या फुक्ताल 

लद्दाख के जांस्कर क्षेत्र में स्थित है फुगताल यानी फुक्ताल। यहां 3850 मीटर ऊंचाई पर बौद्ध मठ स्थित है। ये मंदिर 12वीं शताब्दी का माना जाता है। 

तुंगनाथ 

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में तुंगनाथ शिव मंदिर स्थित है। मंदिर के संबंध में मान्यता है कि ये हजार साल पुराना है। यहां मंदाकिनी नदी और अलकनंदा नदी बहती है। इस क्षेत्र में चोपटा चंद्रशिला ट्रेक पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। 

गौमुख 

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री स्थित है। यहां से करीब 18 किमी दूर गौमुख है। यहीं से गंगा का उद्गम माना जाता है। इस क्षेत्र में गंगा को भागीरथी कहते हैं। ये क्षेत्र उत्तराखंड के चार धामों में से एक है। 

रुद्रनाथ 

रुद्रनाथ मंदिर उत्तराखंड के गढ़वाल में स्थित है। यहां शिवजी का मंदिर है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 3,600 मीटर है। मान्यता है कि रुद्रनाथ मंदिर की स्थापना पांडवों द्वारा की गई थी। सभी पांडव यहां शिवजी की खोज में पहुंचे थे। महाभारत युद्ध में मारे गए यौद्धाओं के पाप के प्रायश्चित के लिए पांडव यहां आए थे।

साभार:  दैनिकभास्कर 

Wednesday, October 17, 2018

Chamunda Mataji Temple - Chotila - चामुंडा माता, पवन चोटिला शिखर, सुरेंद्रनगर

Chamunda Mataji Temple - Chotila

Chotila is a small town having population of around 20,000 people and is a taluka head quarter of Surendranagar district, Gujarat. The Mataji temple is situated at the top of the Chotila Mountain. Chotila Mountain is around 1250 feet high and is located around 40 miles away from Rajkot, and around 50 miles away from Ahmedabad.

Famous Hindi film actress Dimpal Kapadia was born in Chotila. She is elder daughter of Chotila’s Gujarati entrepreneur Chunnibhai Kapadia and his wife Betty. When her daughter twinkle Khanna(now married to famous Hindi film hero Akshay Kumar) visited Ahmedabad some years back, she specially visited Chotila and paid her visit to Chamunda temple on the hill.

Saurashtra’s most celebrated writer, author, poet, journalist, freedom fighter late Zaverchand Meghani was also born here in Chotila. House in which Zaverchand Meghani born was in neglected condition till recent time, but some people have started to preserve it now.

The story is when Demons Chand and Mund came to conquer Devi Mahakali and in the fight that ensues, the Devi cut their heads and presented these to Maa Ambika, who in turn told Mahakali that will be worshipped as Chamunda Devi.

Chotila Mandir Entrance

Chamunda Mata

Chotila Temple

How to Reach:

By Air

Nearest Air Port is Rajkot is about 48.5 Kms

By Train

Nearest Railway Station is Than Junction about 20.9 Kms

By Road

72.2 Kms from the Surendranagar Central Bus Stand

Thursday, October 11, 2018

BIJASAN DEVI - विंध्याचल पर्वत पर विराजी हैं यह देवी, सबके लिए करती हैं न्याय

Navratri 2018: विंध्याचल पर्वत पर विराजी हैं यह देवी, सबके लिए करती हैं न्याय
मध्यप्रदेश बिजासन देवी धाम को आज कौन नहीं जानता। कई लोगों की कुलदेवी होने के साथ देश-विदेश में रहने वाले लोगों की आस्था का भी केंद्र है। लोग माता के इस पवित्र स्थान को सलकनपुर देवी धाम के नाम से भी जानते हैं।
नर्मदा नदी के तट से महज 11 किलोमीटर दूर स्थित विंध्याचल पर्वत श्रंखला के अंतिम छोर पर माता स्वयं प्रकट हुई थी। यह स्थान जमीन से एक हजार फीट ऊंचाई पर है। भक्तों कहते हैं कि माता ने पूरे मध्यप्रदे की भलाई के लिए एक हजार फीट की ऊंचाई पर अपना सिंहासन बनाया है, माता वहीं बैठकर दुनियाभर में फैले भक्तों की मनोकामना पूरी कर देती हैं।
salkanpur
मंदिर तक पहुंचने के लिए तीन रास्ते

पहला रास्ता

इस मंदिर पर पहुंचने के लिए भक्तों को 1400 सीढ़ियों का कठिन रास्ता पार करना पड़ता है। रास्ते में ही प्रसाद और फूलों की दुकानें भी लगी रहती है।

दूसरा रास्ता

मंदिर तक पहुंचने के लिए सरकार ने सड़क मार्ग भी बना दिया है। यहां खुद के वाहन से जाया जा सकता है। इसके लिए पहाड को काटकर तीन किलोमीटर लंबा घुमावदार रास्ता बनाया गया है।

तीसरा रास्ता

पहाड़ी पर चढ़ाई के लिए तीसरा रास्ता रोब-वे है। यह स्थान भी सीढ़ियों के पास ही है। जो लोग सीढ़ी से नहीं जा सकते, उनके लिए रोब-वे सुलभ साधन है। उड़नखटोले पर बैठते ही 8-10 मिनट में माता के दरबार में पहुंचा जा सकता है।

salkanpur
रास्ते में लोग करते हैं सेवा

विजयासन देवी धाम के प्रति श्रद्धा ही है कि भोपाल तरफ से जाने वाले मार्ग पर औबेदुल्लागंज में और हरदा तरफ से आने वाले लोगों के लिए रेहटी में लोग श्रद्धालुओं की मदद करते हैं। इनमें अन्य धर्म संप्रदाय के लोग भी शिरकत करते हैं। यहां स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को फलाहार, फल, चाय, पानी का निःशुल्क बंदोबस्त करते हैं।

सबकी कुलदेवी है विजासन देवी
कई कुटुंब परिवार ऐसे हैं जिन्हें अपनी कुलदेवी के बारे में जानकारी नहीं हैं। उन सभी की कुलदेवी विजासन देवी हैं। विजासन देवी को विन्ध्यवासिनी देवी भी कहा जाता है। क्योंकि विंध्याचल पर्वत की देवी है।

भक्तों के शरीर में आ जाती है ऊर्जा

यहां के पुजारी बताते हैं कि यहां आने वाला चाहे मंत्री हो या निर्धन व्यक्ति, सभी पर मां की असीम कृपा बरसती है। विजयासन देवी धाम के परिसर में आते ही भक्त अपना शरीर ऊर्जा और शक्ति से भरा हुआ महसूस करते हैं। इसीलिए कहा जाता है कि यहां आने वाला कोई भी दर्शनार्थी खाली हाथ नहीं जाता।

मां पार्वती का अवतार

शास्त्रों में बताया गया है कि मां विजयासन देवी माता पार्वती का ही अवतार हैं, जिन्होंने देवताओं के आग्रह पर रक्तबीज नामक राक्षस का वध कर सृष्टि की रक्षा की थी।

सूनी गोद भरती हैं देवी

माता कन्याओं को मनचाहा जीवनसाथी का आशीर्वाद देती हैं। भक्तों की सूनी गोद भी भर देती हैं। भक्तों की ही श्रद्धा है कि इस देवीधाम का महत्व किसी शक्तिपीठ से कम नहीं हैं। इस क्षेत्र के ज्यादातर लोग विजयासन देवी को कुलदेवी के रूप में भी पूजते हैं।

यह प्रतिमा है स्वयं-भू

पुजारी बताते हैं कि मां विजयासन देवी की प्रतिमा स्वयं-भू है। यह प्रतिमा माता पार्वती की है, जो वात्सल्य भाव से अपनी गोद में भगवान गणेश को लेकर बैठी है। इस भव्य मंदिर में महालक्ष्मी, महासरस्वती और भैरव की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं। भक्त कहते हैं कि एक मंदिर में कई देवी-देवताओं का आशीर्वाद पाने का सभी को सौभाग्य मिलता है।

बाघ भी करता है परिक्रमा

माना जाता है कि विजयासन देवी का मंदिर जिस पहाड़ी पर है वह क्षेत्र रातापानी के जंगल से जुड़ा हुआ है। इसलिए मंदिर तक बाघ का विचरण होता रहता है। भक्तों की आस्था है कि माता का यह वाहन माता के दर्शन करने मंदिर के आसपास आता रहता है। कुछ ग्रामीण बताते हैं कि कई बरसों पहले जब यहां मंदिर का निर्माण नहीं हुआ था तो बाघ मंदिर के पास ही एक गुफा में रहता था। धीरे-धीरे भक्तों की आस्था बढ़ती गई और आज विजयासन देवी धाम देश में जाना-माना तीर्थ बन गया।

साभार: पत्रिका समाचार पत्र 

HARSIDDH MATA - चमत्कारों की देवीः काशी में चरण, उज्जैन में सिर और भोपाल में होती है धड़ की पूजा


 शारदीय नवरात्र के मौके पर हर दिन आपको बताएगा प्रदेश के अनोखे मंदिरों के बारे में...। पहली कड़ी में आपके ले चलते हैं भोपाल जिले की बैरसिया तहसील, जहां विराजमान हैं हरसिद्धि माता...।

भोपाल। बैरसिया तहसील मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से 35 किलोमीटर दूर है। यहां के तरावली गांव में माता का अद्भुत स्थान हैं। हरसिद्धि माता के दरबार में जो भी अर्जी लगाता है वो जरूर पूरी हो जाती है। खास बात यह है कि इस मंदिर में सीधे नहीं उलटे फेरे लगाए जाते हैं। मान्यता है कि यहां उलटे फेरे लगाने वालों के बिगड़े काम भी बन जाते हैं।


तरावली स्थित मां हरसिद्धि धाम में वैसे तो सामान्य रूप से सीधी परिक्रमा ही करते हैं लेकिन कुछ श्रद्धालु मां से खास मनोकामना के लिए उलटी परिक्रमा कर अर्जी लगा जाते हैं, बाद में जब मनोकामना पूरी हो जाती है तब सीधी परिक्रमा कर माता को धन्यवाद देने जरूर आते हैं।

कई भक्तों को दिया संतान का आशीर्वाद
मान्यता है कि जिन भक्तों को कोई भी संतान नहीं होती है। वह महिलाएं मंदिर के पीछे नदी में स्नान करने के बाद मां की आराधना करती है। इसके बाद उनकी मनोकामना पूरी हो जाती है।

खप्पर से होती है पूजा

तरावली स्थित मां हरसिद्धि के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा है। यहां माता के धड़ की पूजा होती है, क्योंकि मां के चरण काशी में है और शीश उज्जैन में। इससे जितना महत्व काशी और उज्जैन का है उतना ही महत्व इस तरावली मंदिर का भी है। यहां आज भी मां के दरबार में आरती खप्पर से की जाती है।

राजा विक्रमादित्य लाए थे मूर्ति

तरावली के मंहत मोहन गिरी बताते हैं कि वर्षों पूर्व जब राजा विक्रमादित्य उज्जैन के शासक हुआ करते थे। उस समय विक्रमादित्य काशी गए थे। यहां पर उन्होंनें मां की आराधना कर उन्हें उज्जैन चलने के लिए तैयार किया था। इस पर मां ने कहा था कि एक तो वह उनके चरणों को यहां पर छोड़कर चलेंगी। इसके अलावा जहां सबेरा हो जाएगा। वह वहीं विराजमान हो जाएंगी। इसी दौरान जब वह काशी से चले तो तरावली स्थित जंगल में सुबह हो गई। इससे मां शर्त के अनुसार तरावली में ही विराजमान हो गईं। इसके बाद विक्रमादित्य ने लंबे समय तक तरावली में मां की आराधना की। फिर से जब मां प्रसन्न हुई तो वह केवल शीश को साथ चलने पर तैयार हुई। इससे मां के चरण काशी में है, धड़ तरावली में है और शीश उज्जैन में है। उस समय विक्रमादित्य को स्नान करने के लिए जल की आवश्यकता थी। तब मां ने अपने हाथ से जलधारा दी थी। इससे वाह्य नदी का उद्गम भी तरावली के गांव से ही हुआ है और उसी समय से नदी का नाम वाह्य नदी रखा गया है।

यह भी है मान्यता

-मान्यता है कि दो हजार वर्ष पूर्व काशी नरेश गुजरात की पावागढ़ माता के दर्शन करने गए थे। 
-वे अपने साथ मां दुर्गा की एक मूर्ति लेकर आए और मूर्ति की स्थापना की और सेवा करने लगे।
-उनकी सेवा से प्रसन्न होकर देवी मां काशी नरेश को प्रतिदिन सवा मन सोना देती थीं।
-जिसे वो जनता में बांट दिया करते थे। 
-यह बात उज्जैन तक फैली तो वहां की जनता काशी के लिए पलायन करने लगी। 
-उस समय उज्जैन के राजा विक्रमादित्य थे। जनता के पलायन से चिंतित विक्रमादित्य बेताल के साथ काशी पहुंचे। 
-वहां उन्होंने बेताल की मदद से काशी नरेश को गहरी निद्रा में लीन कर स्वयं मां की पूजा करने लगे।
-तब माता ने प्रसन्न होकर उन्हें भी सवा मन सोना दिया।
-विक्रमादित्य ने वह सोना काशी नरेश को लौटाने की पेशकश की। 
-लेकिन काशी नरेश ने विक्रमादित्य को पहचान लिया और कहा कि तुम क्या चाहते हो। 
-तब विक्रमादित्य ने मां को अपने साथ ले जाने का अनुरोध किया। काशी नरेश के न मानने पर विक्रमादित्य ने 12 वर्ष तक वहीं रहकर तपस्या की। 
-मां के प्रसन्न होने पर उन्होंने दो वरदान मांगे, पहला वह अस्त्र, जिससे मृत व्यक्ति फिर से जीवित हो जाए और दूसरा अपने साथ उज्जैन चलने का। 
-तब माता ने कहा कि वे साथ चलेंगी, लेकिन जहां तारे छिप जाएंगे, वहीं रुक जाएंगी। 
-लेकिन उज्जैन पहुंचने सेे पहले तारे अस्त हो गए। इस तरह जहां पर तारे अस्त हुए मां वहीं पर ठहर गईं। इस तरह वह स्थान तरावली के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
-तब विक्रमादित्य ने दोबारा 12 वर्ष तक कड़ी तपस्या की और अपनी बलि मां को चढ़ा दी, लेकिन मां ने विक्रमादित्य को जीवित कर दिया। 
-यही क्रम तीन बार चला और राजा विक्रमादित्य अपनी जिद पर अड़े रहे। 
-ऐसे में तब चौथी बार मां ने अपनी बलि चढ़ाकर सिर विक्रमादित्य को दे दिया और कहा कि इसे उज्जैन में स्थापित करो। 
-तभी से मां के तीनों अंश यानी चरण काशी में अन्नपूर्णा के रूप में, धड़ तरावली में और सिर उज्जैन में हरसिद्धी माता के रूप में पूजे जाते हैं।
साभार: पत्रिका न्यूज़ पेपर 

KANKALI MATA MANDIR - यहां देवी मां की घूमती हुई गर्दन देखने पहुंचते हैं भक्त



भोपाल। मां काली के विभिन्न आकर्षक रूपों से हमारा परिचय है लेकिन भोपाल से सटे रायसेन में एक ऐसा मंदिर है जहां मां काली की मूर्ति एक बार स्वयं अपनी गर्दन सीधी करती है। इस मौके पर माता के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा होता है। मान्यता है कि जिस भी भक्त को माता की सीधी गर्दन देखने का मौका मिलता है उसके सारे बिगड़े काम बन जाते हैं।

नवरात्र में होती है विशेष पूजा

राजधानी से महज 15 किमी दूर रायसेन जिले के गुदावल गांव में मां काली का प्रचीन मंदिर है। यहां मां काली की 20 भुजाओं वाली प्रतिमा के साथ भगवान ब्रम्हा, विष्णु और महेश की प्रतिमाए विराजमान है। आमतौर पर यहां पूरे साल माता के भक्तों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन नवरात्र ंके बाद वियजदशमी पर श्रद्धालुओं का तांता लगता है। चैत्र नवरात्र में रामनवमी के दिन विशाल भंडारा आयोजित किया जाता है।

सूनी गोद भरती है मां

बताया जाता है कि इस दिन माता की लगभग 45 डिग्री झुगी गदरन कुछ पलों के लिए सीधी होती है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। मंदिर के महंत मंगल दास त्यागी बताते हैं कि मंदिर से जुड़ी अलग- अलग मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि जिन माता-बहनों की गोद सूनी होती है, वह श्रृद्धाभाव से यहां उल्टे हाथ लगाती हैं उनकी मान्यता अवश्य पूरी होती है।

अनोखी है प्राकृतिक छटा

कंकाली मंदिर रायसेन रोड पर स्थित बिलखिरिया गांव से कुछ ही दूरी पर जंगल के बीच बना हुआ है। मंदिर के चारो लगे हरे-भरे पेड़ पौधे यहां सबसे बड़ा आकर्षण है।

साभार: राजस्थान पत्रिका 

Tuesday, February 13, 2018

PRITHVINATH MANDIR - GONDA - गोंडा के इस मंदिर में है एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग

गोंडा के इस शिव मंदिर में है भीम द्वारा स्थापित एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग

पुरातत्व विभाग की जांच में पता चला कि यह एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग है, जो 5000 वर्ष पूर्व महाभारत काल का है।

खरगूपुर स्थित प्राचीन पृथ्वीनाथ मंदिर शिवभक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। दावा किया जाता है कि यह एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग है। किवदंती है कि द्वापर युग में अज्ञातवास के दौरान भीम ने इस शिवलिंग की स्थापना की थी। इसकी ऊंचाई इतनी है कि एड़ी उठाकर ही जलाभिषेक किया जाता है। पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित मंदिर में महाशिवरात्रि पर देश ही नहीं बल्कि नेपाल तक के श्रद्धालु भी दर्शन-पूजन करने आते हैं।

जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वीनाथ मंदिर है। मंदिर में स्थापित पांच फीट ऊंचा शिवलिंग काले कसौटी के दुर्लभ पत्थरों से बना हुआ है। टीले पर स्थित इस मंदिर के बारे में जानकारों का कहना है कि मुगल सम्राट के कार्यकाल में उनके किसी सेनापति ने यहां पूजा अर्चना की थी और मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। भीम द्वारा स्थापित यह शिवलिंग धीरे-धीरे जमीन में समा गया। कालांतर में खरगूपुर के राजा मानसिंह की अनुमति से यहां के निवासी पृथ्वीनाथ सिंह ने मकान निर्माण कराने के लिए खोदाई शुरू करा दी।


उसी रात पृथ्वी सिंह को स्वप्न में पता चला कि नीचे सात खंडों का शिवलिंग दबा है। उन्हें एक खंड तक शिवलिंग खोजने का निर्देश हुआ। इसके बाद शिवलिंग खोदवाकर पूजा-अर्चना शुरू करा दी। कालांतर में उनके नाम पर ही पृथ्वीनाथ मंदिर विख्यात हो गया। लगभग चार दशक पूर्व पुरातत्व विभाग की जांच में पता चला कि यह एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग है, जो 5000 वर्ष पूर्व महाभारत काल का है। मंदिर के पुजारी श्याम कुमार गोस्वामी ने बताया कि मंदिर प्राचीन महत्व का है। भक्तों का कहना है कि यहां सच्चे मन से जलाभिषेक तथा दर्शन पूजन करने से मनवांछित फल प्राप्त होता है।

साभार: दैनिक जागरण, अजय सिंह 

Sunday, December 17, 2017

MAINPAT - हिमाचल प्रदेश के शिमला से काफी दूर एक शिमला यह भी


देश को एक और 'शिमला" मिल गया है, इसे न केवल भरपूर संभावनाओं वाला शहर माना जा रहा है।


देश को एक और 'शिमला" मिल गया है, इसे न केवल भरपूर संभावनाओं वाला शहर माना जा रहा है, बल्कि केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन 'ट्रायबल टूरिज्म सर्किट' की परियोजना में शामिल कर लिया है। यह शहर है करीब 3 हजार फीट ऊंचाई पर बसा तिब्बती शरणार्थियों का कैंप और छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले का पर्यटन स्थल मैनपाट। इसे छत्तीसगढ़ में शिमला ही कहा जाता है, क्योंकि गर्मी में यहां ठंडक बनी रहती है और ठंड के मौसम में सुबह- सुबह बर्फ की हल्की परत बिछी मिलती है। बड़ी संख्या में यहां तिब्बती निवास कर रहे हैं, इसलिए यहां के बाजार और शहर में शिमला जैसी रौनक दिखती है। लकदक कालीन से लेकर गरम कपड़े बनाने का काम यहां होता है।

खास पर्यटक स्थल का आभास कराता

तिब्बतियों का धर्मस्थल किसी खास पर्यटक स्थल का आभास कराता है। नेशनल पर्यटन सर्किट में शामिल होने से अब नया शिमला देशभर में चमकेगा। पर्यटकों के आने की संभावना को देखते हुए इस परियोजना के तहत मैनपाट में लगभग 27 करोड़ रुपए के पर्यटन विकास के काम युद्ध स्तर पर कराने की तैयारी चल रही है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इस कार्ययोजना में मैनपाट के ऐसे पर्यटन स्थल जो अबतक अनछुए हैं, वहां तक पर्यटकों की पहुंच बना बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी होगी। इस कार्ययोजना में मैनपाट के कमलेश्वरपुर में पर्यटन गांव भी प्रमुख है।

सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव तैयार

पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वदेश दर्शन योजनांतर्गत आदिवासी क्षेत्रों के पर्यटन केंद्रों को पर्यटन नक्शे पर स्थापित करने ट्रायबल टूरिज्म सर्किट परियोजना लागू की गई है। इस परियोजना में मैनपाट को भी शामिल कर लिया गया है। वित्तीय वर्ष 2015-16 में पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस परियोजना को लागू करने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार को भी पर्यटन स्थलों के विकास के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। अधिकारियों के मुताबिक ट्रायबल टूरिज्म सर्किट परियोजना के तहत मैनपाट के साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए अंबिकापुर में भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने प्रस्ताव तैयार किया गया था।

मैनपाट के लिए कार्ययोजना तैयार

अंबिकापुर के लिए 1207.50 लाख तथा मैनपाट के लिए 1498.67 लाख रुपए की कार्ययोजना तैयार की गई थी। पिछले वित्तीय वर्ष में कार्ययोजना के अनुरूप कोई कार्य आरंभ नहीं हो सका था। अंबिकापुर में प्रस्तावित कार्यों के लिए जमीन उपलब्ध कराने की कोशिश हुई थी, लेकिन पर्यटन महत्व को लेकर प्रस्तावित कार्ययोजना को मूर्तरूप देने जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं होने से यहां के कार्यों को भी मैनपाट में ही कराए जाने का अंतिम निर्णय लिया गया है। 

टाइगर प्वाइंट है मशहूर

अब एक साथ लगभग 27 करोड़ रुपए से मैनपाट के कमलेश्वरपुर, मेहता प्वाइंट, टाइगर प्वाइंट, मछली प्वाइंट, जलजली, परपटिया के पहचान स्थापित कर चुके पर्यटन स्थलों के अलावा अनछुए पर्यटन स्थलों तक सुविधाएं पहुंचाने का काम शुरु हो जाएगा। मैनपाट में पर्यटन विकास के लिए जो बड़े काम प्रस्तावित किए गए हैं, उसमें हेरीटेज विलेज प्रमुख है। जहां पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके अलावा जगह-जगह पर टेंट, टूरिस्ट एमिनिटी सेंटर, फेसीलिटेशन सेंटर सहित पानी, बिजली, सड़क व दूसरे बुनियादी जरूरतों के कार्य शामिल हैं। मैनपाट महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह द्वारा विकास व निर्माण कार्यों का शिलान्यास, भूमिपूजन किए जाने की तैयारी चल रही है।

भूमि का आवंटन

मैनपाट में विभिन्न पर्यटन विकास कार्यों के लिए जमीन का आवंटन कर दिया गया है। जमीन आबंटन से पहले आम जनता से दावा-आपत्ति भी मांगा गया था। लेकिन किसी प्रकार की कोई दावा आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। ग्राम पंचायत ने जमीन आबंटन के लिए सहमति दी। तहसीलदार द्वारा भी जमीन आबंटन को लेकर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। उसी प्रतिवेदन के आधार पर पर्यटन मंडल को पर्यटन विकास के लिए जमीन आबंटित करते हुए तहसीलदार मैनपाट को हस्तांतरित भूमि का राजस्व अभिलेख दूरूस्त करने निर्देश दिया गया है। 

ये कार्य हैं प्रस्तावित

कमलेश्वरपुर में टूरिस्ट फेसिलिटेशन, इंटरपिटेशन सेंटर के अलावा संपवेल, बोरवेल, ओवरहेड टैंक, वाटर सप्लाई पाइप लाइन के कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें से कुछ काम मेहता प्वाइंट, टाइगर प्वाइंट, मछली प्वाइंट, जलजली, परपटिया में भी होंगे। टूरिस्ट एमिनिटी सेंटर, डे-शेल्टर, टेंट प्लेटफार्म, पिकनिक स्पॉटों में इको कुकींग स्पॉट विकसित किए जाएंगे। इनके अलावा पर्यटकों की सुविधा के लिए वे सारे कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, जो बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी होगा। मेहता प्वाइंट में लैंड स्केपिंग की भी व्यवस्था होगी। साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी आवश्यक व्यवस्था किए जा रहे हैं।

टूरिस्ट विलेज भी होगा विकसित

लगभग 12 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होने वाले टूरिस्ट विलेज इको लाग हट्स, क्राफ्ट हाट, कैफेटेरिया, टूरिस्ट रिसेप्शन एंड फेसिलिटेशन सेंटर, ओपन थियेटर, ट्रायबल इंटरप्रिटेशन सेंटर, पगोड़ा, पार्थ-वे सहित गार्डन और दूसरी सुविधाएं स्थापित होंगी। टूरिस्ट विलेज में पर्यटकों को पर्यटन महत्व के स्थलों की जानकारी के अलावा परंपरागत रूप से उपलब्ध रहने वाली सुविधाओं को भी विकसित किया जाएगा। टूरिस्ट विलेज के लिए लगभग दो दर्जन कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।

कई स्थल अब भी अछूते

मैनपाट का मेहता प्वाइंट, टाइगर प्वाइंट, मछली प्वाइंट, जलजली, परपटिया कुछ ऐसे स्थल हैं, जहां पर्यटकों की पहुंच है। इन स्थानों तक पर्यटक आसानी से पहुंच जाते हैं। इन पर्यटन स्थलों के अलावा मैनपाट में अब भी कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जो अपनी पहचान नहीं बना सके हैं। ये पर्यटन स्थल अब भी अनछुए और अछूते हैं। इनमें रोपाखार का भूतहइया झरना, किंग झरना, पातालतोड़ कुआं, सरइकिरचा घाघी, परपटिया सनसेट प्वाइंट, बरिमा का उरंगहा झरना तक पर्यटकों की राह आसान करने का काम ट्रायबल टूरिज्म सर्किट से हो सकेगा।

ऐसे पहुंचें मैनपाट

रायपुर में एयरपोर्ट है, जो दिल्ली, मुंबई, विशाखापट्टनम, अहमदाबाद, इंदौर, भोपाल, बंगलुरु, कोलकाता जैसे शहरों से जुड़ा हुआ है। रायपुर से अंबिकापुर की दूरी 350 किमी ट्रेन से तय की जा सकती है। रायपुर से अंबिकापुर के लिए सीधी ट्रेन है। सड़क मार्ग से यह इलाका रायपुर, बिलासपुर, बनारस और झारखंड के रांची से जुड़ा हुआ है। अंबिकापुर पहुंचने के बाद मैनपाट की दूरी 45 किमी पहाड़ पर है। यह सफर तय करने के लिए अंबिकापुर से टैक्सी मिल जाएगी।

कहां ठहरें

अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास निगम के रेस्ट हाउस हैं। इसकी बुकिंग ऑनलाइन या बेवसाइट पर दिए गए टोल फ्री नंबर से की जा सकती है। इसके अलावा कुछ और विभागों ने अपना रेस्टहाउस बना लिया है।

कब जाएं

जून से सितंबर तक बारिश का मौसम छोड़ कर कभी भी जा सकते हैं।


साभार: jagran.com

Saturday, October 21, 2017

आज भी मौजूद है श्रीलंका में रामायण के पांच निशान


आज भी मौजूद है श्रीलंका में रामायण के पांच निशान


भारत की क्रिकेट टीम लंका फतह करने गई है ये सबको दिख रहा है, पर हम आपको दिखा रहे हैं श्री राम के लंका विजय करने के प्रमाण।


सीता माता को हरण के दौरान रखा गया था इन स्‍थानों पर 

रावण जब माता सीता का अपहरण कर श्रीलंका पहुंचा तो सबसे पहले सीता जी को इसी जगह रखा था। इस गुफा का सिर कोबरा सांप की तरह फैला हुआ है। गुफा के आसपास की नक्‍काशी इस बात का प्रमाण है। इसके बाद जब माता सीता ने महल मे रहने से इंकार कर दिया तब उन्‍हें अशोक वाटिका में रखा गया। सीता अशोक के जिस वृक्ष के नीचे बैठती थी वो जगह सीता एल्‍या के नाम से प्रसिद्ध है। 2007 में श्रीलंका सरकार एक रिसर्च कमेटी ने भी पुष्‍टि की, कि सीता एल्‍या ही अशोक वाटिका है। बाद में हनुमान जी के लंका जलाने से भयभीत रावण ने सीता जी को अशोक वाटिका से हटा कर कोंडा कट्टू गाला में रखा था। पुरातत्व विभाग को यहां कई ऐसी गुफाएं मिली है जो रावण के महल तक जाती थी।

हनुमान जी के पद चिन्ह

रामायण मे वर्णन है जब हनुमान जी ने सीता जी को खोजने के लिए समुद्र पार किया था तब उन्होंने विशाल रूप धारण किया था। जिसके चलते जब वो श्रीलंका पहुंचे तो उनके पैर के निशान वहां बन गए। जो आज भी मौजूद हैं।

श्रीलंका में हिमालय की जड़ी-बूटी

श्रीलंका मे उस स्थान पर जहां लक्ष्मण मूर्छित होकर गिरे थे और उन्‍हे संजीवनी दी गई थी वहां हिमालय की दुर्लभ जड़ी-बूटियों के अंश मिले हैं। दावा है कि इन जड़ी-बूटियों का श्रीलंका में पाया जाना रामायण काल की वास्‍तविकता को प्रमाणित करता है।

विशालकाय हाथी

रामायण के सुंदर कांड अध्‍याय में लिखा है लंका की रखवाली के लिए विशालकाय हाथी करता था। जिन्हें हनुमान जी ने अपने एक प्रहार से धराशाही किया था। पुरातत्व विभाग को श्रीलंका में ऐसे ही हाथियों के अवशेष मिले हैं जिनका आकार वर्तमान हाथियों से बहुत ज्‍यादा है। 

रावण का महल

पुरातत्व विभाग को श्रीलंका में एक महल मिला है जिसे रामायण काल का बताया जाता है। रामायण लंका दहन का वर्णन है जब हनुमान जी ने पूरी लंका मे अपनी पूंछ से आग लगा दी थी। जलने के बाद उस जगह की की मिट्टी काली हो गई थी, इस बात के प्रमाण भी यहां से मिलते हैं। यहीं से थोड़ी दूर पर रावण एल्ला नाम से एक झरना है, जो 82 फीट की ऊंचाई से गिरता है। राम द्वारा रावण का वध करने के पश्‍चात विभीषण को लंका का राजा बनाया गया था। विभीषण ने अपना महल कालानियां में बनाया था। यह कैलानी नदी के किनारे स्थित था। नदी के किनारे पुरातत्व विभाग को उस महल के अवशेष मिले हैं।




साभार: दैनिक जागरण, molly.seth 

Wednesday, May 17, 2017

BHADRACHALAM - दक्षिण की अयोध्या




- भद्राचलम का राम मंदिर सूर्यपुत्र

भारत की संस्कृति राममय है। यहां रोम-रोम में राम बसे हैं। भारत में अनेक प्राचीन स्थल हैं जो श्रीराम के जीवन से निकटता से जुड़े हैं। प्रभु राम की जन्मभूमि है अयोध्या तो सरयू का तट केवट की कहानी से जुड़ा है। इसी तरह राम कथा से अभिन्न रूप में जुड़ा है आंध्र प्रदेश के खम्मम जिले में भद्राचलम। इस पुण्य क्षेत्र को "दक्षिण की अयोध्या" माना जाता है और यह अगणित भक्तों का श्रद्धा केन्द्र है। यह वही स्थान है जहां राम ने पर्णकुटी बनाकर वनवास का लंबा समय व्यतीत किया था। भद्राचलम से कुछ ही दूरी पर स्थित पर्णशाला में भगवान अपनी पर्णकुटी बनाकर रहे थे। यहीं कुछ ऐसे शिला खंड हैं जिन पर, यह माना जाता है कि, सीता जी ने वनवास के दौरान वस्त्र सुखाए थे। ऐसा भी जन विश्वास है कि सीता जी का अपहरण यहीं से हुआ था।



भद्राचलम की एक और विशेषता यह है कि यह वनवासी बहुल क्षेत्र है और राम जी वनवासियों के भी उतने ही पूज्य हैं। वनवासी भी परंपरागत रूप से भद्राचलम को अपना आस्था केन्द्र मानते हैं और रामनवमी को भारी संख्या में यहां भगवान राम के सुप्रसिद्ध मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। वनवासी बहुल क्षेत्र होने के कारण ईसाई मिशनरी यहां मतांतरण षड्यंत्र चलाने की कोशिश में वर्षों से जुटे हैं पर भद्राचलम की महिमा ही ऐसी है कि इनके लाख प्रयासों के बाद भी यहां मतांतरण जोर नहीं पकड़ पाया। स्थानीय वनवासी ईसाई षडंत्रों का प्रखर विरोध भी करते रहे हैं। पांचजन्य के पिछले अंक में इसी मंदिर की अतिथिशाला में ईसाई गतिविधियों की रपट प्रकाशित की गई थी। मिशनरियों का वह प्रयास भी स्थानीय हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकत्र्ताओं ने असफल कर दिया।

इस मंदिर के आविर्भाव की कथा भी वनवासियों से जुड़ी हुई है-कथा ऐसी है कि एक राम भक्त वनवासी महिला पोकला दम्मक्का भद्रिरेड्डीपालेम ग्राम में रहा करती थी। इस वृद्धा ने राम नामक एक लड़के को गोद लेकर उसका पालन पोषण किया। एक दिन राम वन में गया और वापस नहीं लौटा। पुत्र को खोजते-खोजते दम्मक्का जंगल में पहुंच गई और "राम-राम" पुकारते हुए भटकने लगी।

तभी उसे एक गुफा के अंदर से आवाज आई-"मां, मैं यहां हूं"। खोजने पर वहां सीता, राम, लक्ष्मण की प्रतिमाएं मिलीं। उन्हें देखकर दम्मक्का भक्ति भाव से सराबोर हो गई। इतने में उसने अपने पुत्र को भी सामने खड़ा पाया।

बस, भक्त दम्मक्का ने उसी जगह पर देव प्रतिमाओं की स्थापना का संकल्प लिया और बांस की छत बनाकर एक अस्थाई मंदिर बनाया। धीरे-धीरे स्थानीय वनवासी समुदाय भद्रगिरि या भद्राचलम नामक उस पहाड़ी पर श्रीराम जी की पूजा करने लगे। आगे चलकर भगवान ने भद्राचलम को वनवासियों-नगरवासियों के मिलन का हेतु और सेतु बना दिया।

गोलकोंडा (आज का हैदराबाद) का कुतुबशाही नवाब अबुल हसन एक तानाशाह था मगर इसकी ओर से भद्राचलम के तहसीलदार के नाते नियुक्त कंचली गोपन्ना ने कालांतर में उस बांस के मंदिर के स्थान पर भव्य मंदिर बनाकर उस क्षेत्र को धार्मिक जागरण का महत्वपूर्ण केन्द्र बनाने का प्रयास किया। कर वसूली से प्राप्त धन से उसने एक विशाल परकोटे की भीतर भव्य राम मंदिर बनाया, जो आज भी आस्था के अपूर्व केन्द्र के रूप में स्थित है।

गोपन्ना ने भक्ति भाव से सीता जी, श्रीराम जी व लक्ष्मण जी के लिए कटिबंध, कंठमाला (तेलुगू में इसे पच्चला पतकम् कहा जाता है), माला (चिंताकु पतकम्) एवं मुकुट मणि (कलिकि तुराई) भी बनवा कर अर्पित की। उन्होंने राम जी की भक्ति में कई भजन लिखे, इसी कारण लोग उन्हें भक्त रामदास कहने लगे। रामदास विदेशी अक्रमण के खिलाफ देश में भक्ति आंदोलन से जुड़े हुए था। भक्त कबीर रामदास के आध्यात्मिक गुरु थे और उन्होंने रामदास को रामानंदी संप्रदाय की दीक्षा दी थी। रामदास के कीर्तन गांव-गांव, घर-घर में गाए जाते थे और तानाशाही राज के विरोध में खड़े होने की प्रेरणा देते थे। आज भी हरिदास नामक घुमंतु प्रजाति भक्त रामदास के कीर्तन गाते हुए राम भक्ति का प्रचार करती दिखाई देती है। लेकिन रामदास का यह धर्म जागरण कार्य तानाशाह को नहीं भाया और उन्होंने रामदास को गोलकोंडा किले में कैद कर दिया। आज भी हैदराबाद स्थित इस किले में वह काल कोठरी देखने को मिलती है जहां भक्त रामदास को कैदी की तरह रखा गया था।

ऐसा कहा जाता है कि राम व लक्ष्मण नवाब के सामने साधारण वेष में प्रकट हुए थे और रामदास की मुक्ति के बदले उसे सोने की राम मुद्राएं दी थीं। मुद्राएं पाकर नवाब ने रामदास को ससम्मान कैद से मुक्त कर दिया। इतना ही नहीं, इसके बाद प्रति वर्ष रामनवमी के दिन नवाब भी सीता माता व राम जी के विवाहोत्सव (कल्याणम्) के अवसर पर मोती और नये वस्त्र भेंट करने लगा। यह प्रथा पिछले 400 वर्षों से निर्बाध जारी है। आज भी राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री मोती भेंट करते हैं। इस तरह यह मंदिर हिन्दू-मुस्लिम सौहार्द का भी प्रतीक है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का विरोध करने वाले कट्टरवादी तत्व भद्राचलम के इस सौहार्द से सबक लें, राम जी अवश्य कृपा करेंगे।

1960 के दशक में अंग्रेजी दैनिक इंडियन एक्सप्रेस के सौजन्य से भद्राचलम में श्रीरामदास मंडपम का निर्माण किया गया था। लेकिन आज स्थितियां सेकुलर तत्वों के कारण बिगड़ रही हैं। ईसाई मिशनरियों के निरंतर कुप्रयासों से इस ऐतिहासिक आस्था केन्द्र पर खतरा बढ़ गया है। सजग श्रद्धालुजन और सरकार को मिलकर इन षडंत्रों को नाकाम करना ही होगा।


साभार: पाञ्चजन्य